Crash Test Of Vehicles : देश में तेजी से उभरते इलेक्ट्रिक स्कूटरों के कारोबार में तेजी से प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इनसे होने वाले हादसों को कारण इनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठते रहते हैं। खबरों के अनुसार, ARAI संस्थान ने पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का क्रैश टेस्ट किया है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
ARAI टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Automotive Research Association of India) की ओर से महाराष्ट्र के पुणे में इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग (Testing of electric scooters) की गई है। ARAI अपने प्लांट में तीन क्रैश टेस्ट की एक सीरीज को पूरा कर लिया है। क्रैश टेस्ट के दौरान डेटा कैप्चर करने के लिए ARAI द्वारा एक्सेलेरोमीटर और हाई स्पीड कैमरे का उपयोग किया गया, जिन कंपनियों के वाहनों का क्रैश टेस्ट किया गया है, उनकी जानकारी को गुप्त रखा गया है।
देश में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के लिए क्रैश टेस्ट को अनिवार्य किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा मानकों को बेहतर किया जा सकेगा।