सोशल मीडिया डेस्क। फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिग्ज अब पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने पुर्तगाल के कास्केस में एक निजी सिविल सेरेमनी में शादी की। शादी की खबर सामने आने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अंगूठियां पहने हुए हाथों की तस्वीर भी शेयर की। रोनाल्डो और जॉर्जिना की मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और करीब एक दशक से दोनों साथ हैं। 2017 में दोनों ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।
पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया
एक साल पहले हुई थी सगाई
शादी से ठीक एक साल पहले अगस्त 2025 में जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर शेयर कर रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चा थी। अब आखिरकार दोनों ने शादी कर ली है।
परिवार में रोनाल्डो के पांच बच्चे
पढ़ें :- FIFA World Cup Update : लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में बनाई जगह, स्विट्ज़रलैंड को 3-1 से हराया
रोनाल्डो पांच बच्चों के पिता हैं। उनके सबसे बड़े बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर का जन्म 2010 में हुआ था। इसके बाद 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चे ईवा मारिया और मातेओ का जन्म हुआ। इसी साल जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया। 2022 में दोनों एक बेटी बेला एस्मेराल्डा के माता-पिता बने। इसी गर्भावस्था में पैदा हुए उनके बेटे की जन्म के समय मौत हो गई थी।
जॉर्जिना मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। रोनाल्डो और जॉर्जिना लंबे समय से अपने परिवार को साथ लेकर चल रहे हैं। करीब 10 साल के रिश्ते के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है।