Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK की बढ़ी मुश्किलें! MS धोनी एक-दो मैच नहीं, आईपीएल 2026 के फर्स्ट हाफ से बाहर

CSK की बढ़ी मुश्किलें! MS धोनी एक-दो मैच नहीं, आईपीएल 2026 के फर्स्ट हाफ से बाहर

By Abhimanyu 
Updated Date

Dhoni Injury Update : चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। शहर कोई भी हो, धोनी को देखने के लिए पहुंचे फैंस से स्टेडियम खचाखच भरा रहता है। लेकिन, इस लिजेंड खिलाड़ी के लिए आईपीएल का फर्स्ट हाफ निराशाजनक रह सकता है, क्योंकि ‘थाला’ के नाम से मशहूर सीएसके विकेटकीपर बल्लेबाज चोट के चलते आधा दर्जन मैच से मिस कर सकते हैं।

पढ़ें :- IPL 2026 मुंबई—कोलकाता आज आमने—सामने, मुंबई 13 साल से नहीं जीती अपना पहला मैच, कोलकाता 12 में सिर्फ दो मुकाबले जीती है वानखेड़े में

दरअसल, एमएस धोनी चोटिल हैं, और वह पिंडली की चोट के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों में बाहर रहेंगे। सीएसके ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की थी। जिसके बाद एक प्रतिष्ठित मीडिया आउटलेट ने अपनी खबर में दावा किया है कि धोनी चोट के चलते आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए करीब छह मैच नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट में सीएसके के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि धोनी का अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले मैदान पर लौटने की उम्मीद काफी कम है। ऐसे में जहां धोनी पहले की रिपोर्ट के अनुसार 4 मैचों से बाहर हो चुके थे, तो वहीं अब वह लगभग 6 मैचों तक मैदान पर नहीं दिखने वाले हैं।

धोनी की चोट पर सीएसके के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक बड़ा झटका है और हमें इससे उबरना होगा। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ होगा। धोनी, जो इस साल 45 साल के हो जाएंगे, CSK टीम में शामिल चार विकेटकीपरों में से एक हैं। उनके अलावा टीम में संजू सैमसन (जिन्हें राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया गया था), कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल भी शामिल हैं। धोनी की गैर-मौजूदगी में संजू विकेटकीपिंग कर सकते हैं।

Advertisement