Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साइबर अपराधियों ने AKTU को लगाया 120 करोड़ रुपये का चूना, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद

साइबर अपराधियों ने AKTU को लगाया 120 करोड़ रुपये का चूना, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ (AKTU) के खाते से साइबर अपराधियों ने 120 करोड़ रुपये की रकम पार कर दी। पूरी रकम एक ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर की गई। साइबर क्राइम थाने (Cyber ​​Crime Police Station) में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई। टीम ने यूपी और गुजरात से सात साइबर अपराधियों (Cyber ​​​​Criminals) को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) प्रेस वार्ता कर वारदात का खुलासा करेगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

 

साइबर क्राइम थाने (Cyber ​​Crime Police Station)  में एकेटीयू (AKTU) की तरफ से 12 जून को एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था विवि के यूनियन बैंक खाते (Union Bank Accounts) से 120 करोड़ रुपये पार किए गए हैं। तफ्तीश में सामने आया कि गुजरात की एक ट्रस्ट के खाते में ये पूरी रकम ट्रांसफर की गई है।

तीन टीमों ने मिलकर सूरत से मास्टरमाइंड को दबोचा और फिर एक के बाद एक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। 119 करोड़ रुपये की रिकवरी भी की। अपराधी सिर्फ एक करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए थे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement