मेरठ। यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. हिमानी अग्रवाल (Dr. Himani Agarwal, Member, UP State Women’s Commission) का वाट्सएप अकाउंट हैक (WhatsApp account hacked) कर साइबर ठगों (Cyber fraudsters) ने उनके नाम पर लोगों से 1.47 लाख रुपये ठग लिए। हैकरों ने डा. अग्रवाल के नाम सं संदेश भेजे और अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
पढ़ें :- ADGP वाई पूरन कुमार थे भ्रष्टाचारी, रोहतक में ASI संदीप ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, पुलिस महकमें मचा हड़कंप
डा. हिमानी ने एसपी क्राइम को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। डा. हिमानी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका वाट्सएप नंबर साइबर ठगों (Cyber fraudsters) ने हैक कर लिया। साइबर अपराधियों (Cyber fraudsters) ने उनके प्रोफाइल और पहचान का इस्तेमाल कर उनके परिचितों व जानकारों को मैसेज भेजकर रुपये दिए गए खाते में ट्रांसफर करने को कहा।
उनके परिचित तीन लोगों ने 45 हजार, 50 हजार और 52 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी दौरान एक परिचित ने उन्हें फोन कर वाट्सएप पर रुपया मांगने की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल परिचितों को सतर्क करते हुए सोशल मीडियो पर मैसेज वायरल किया। एसएसपी अविनाश पांडेय (SSP Avinash Pandey) व एसपी क्राइम अवनीश कुमार (SP Crime Avnish Kumar) को जानकारी दी।
उन्होंने तत्काल साइबर सेल (Cyber Cell) को कार्रवाई का आदेश देकर वाट्सएप अकाउंट बंद कराया। एसपी अपराध अवनीश कुमार (SP Crime Avnish Kumar) ने बताया कि जांच की जा रही है। संबंधित नंबरों की तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है।
साइबर फ्राड में गई 54820 रुपये वापस लौटाए
उधर अन्य मामले में लाल कुर्ती क्षेत्र निवासी हरीश छाबड़ा के 18 अप्रैल को साइबर ठगों ने 54,820 रुपये ठग लिए थे। उसने थाना लालकुर्ती पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लालकुर्ती थाना साइबर क्राइम टीम (Lalkurti Police Station Cyber Crime Team) ने जांच के बाद उन खातों को सीज कराया जिनमें रुपया ट्रांसफर किया गया था।सोमवार को हरीश छावड़ा को 54,820 रुपये वापस किए गए। मेडिकल थाने की साइबर हेल्प डेस्क (Cyber Help Desk) ने भी रितु पत्नी यश पवार निवासी जागृति विहार के खाते से साइबर ठगों (Cyber fraudsters) द्वारा ट्रांसफर किए गए 23,600 रुपये सीज कराए।