कोलकाता। चक्रवात दाना (Cyclone Dana) के आने से पहले ही बंगाल के शमशेरगंज व फरक्का इलाकों में आंधी-तूफान की चपेट में आकर तीन नावों के डूब जाने से 16 मछुआरे लापता हो गए हैं। आपदा प्रबंधन दल (NDRF) उन्हें तलाश रहा है। मछुआरों के दल के साथ 10 से 12 साल के कई बच्चे भी नावों में सवार थे। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद वे मछलियां पकड़ने निकले थे।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
‘दाना’ को लेकर हाई अलर्ट पर बंगाल,कोलकाता एयरपोर्ट को 15 घंटे के लिए बंद
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) रातभर राज्य सचिवालय से स्थिति पर रखेंगी निगरानी। एहतियातन कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) को 15 घंटे के लिए बंद किया गया है। साथ ही करीब 400 ट्रेनें रद्द की गईं है। फेरी सेवाएं निलंबित की गईं हैं। तटीय इलाकों से हजारों लोगों को हटाकर सरकारी शरणगाहों में भेजा गया है।
बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवा बंद
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवात दाना के प्रकोप को देखते हुए भुवनेश्वर बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Bhubaneswar Biju Patnaik International Airport) से विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने कहा है कि गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक उड़ान संचालन बंद रहेगा। शुक्रवार सुबह उड़ान भरेगी या नहीं, इसकी फिर से समीक्षा की जाएगी।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
चक्रवात दाना (Cyclone Dana) को लेकर रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चक्रवात के तुरंत बाद ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिए पूर्वी तट के साथ 9 वॉररूम स्थापित किए गए हैं। सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हेल्प डेस्क खोल दिए गए हैं। आज से तीन दिनों के लिए अप और डाउन दोनों लाइनों पर 200 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यानी आज से 25 अक्टूबर तक 200 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में पुरी के लिए 89261-00356, खुर्दा रोड के लिए 8926-100215, भुवनेश्वर के लिए 81143-82371, कटक के लिए 81143-82359, पारादीप के लिए 81143-88302, जाजपुर केंदुझर रोड के लिए 81143823342, भद्रक के लिए 81143823301 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।
बालेश्वर जिले में कुल 108 479 लोगों को अस्थाई शिविरों में आज लाया गया तथा उन्हें मध्यान भोजन दिया गया है। इसी तरह कुल 16 प्लाटून पुलिस बल को तैनात किया गया है, तथा 147 मेडिकल टीम तैनात किए गए हैं। इसी के साथ 24 मोबाइल हेल्थ टीम भी तैनात किए गए हैं एवं 12 वेटरनरी टीम भी तैनात किए गए हैं।
बालेश्वर के जिलाधीश मयूर सूर्यवंशी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि समुद्री तूफान के लैंड फॉल के दौरान या फिर तट से टकराने के दौरान अपने-अपने घरों में रहे बाहर न निकले|