Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyclonic storm Biparjoy : तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय,IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclonic storm Biparjoy : तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय,IMD ने जारी किया अलर्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cyclonic storm Biparjoy : चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ (Cyclonic storm Biparjoy) तेज रफ्तार से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही देश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और अब वह गंभीर तूफान में तब्दील हो गया है। फिलहाल  चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ गोवा तट (Goa Coast) से करीब 900 किमी दूर, मुंबई से 1050 किलोमीटर और पोरबंदर से 1130 किलोमीटर दूर है। देश में यह तूफान केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के तट से टकराएगा।

पढ़ें :- IMD Rainfall Alert : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व-मध्य और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर (Southeast Arabian Sea) के ऊपर स्थित चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के उत्तर की ओर शिफ्ट होने और अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) में बदलने की संभावना है।

अगले 3 दिनों में यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा
बुधवार को सुबह 9:00 बजे (आईएसटी) अपडेट किए गए अपने बुलेटिन में, आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में चक्रवात अपनी तीव्रता को बनाए रखते हुए उत्तर दिशा की ओर बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों में यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगेगी हवा 
भारत के इन तटीय इलाकों में 8 से 10 जून के बीच समुद्र में उंची उंची लहरें उठ सकती हैं। इसको लेकर सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और मछुआरों (fishermen) को समुद्र तट के किनारे न जाने को कहा गया है। आईएमडी (IMD) ने बताया है कि संभावना है कि हवा की गति 135-145 किमी प्रति घंटे की रह सकती है और अगले तीन से चार दिनों में यह 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगेगी।

पढ़ें :- Power Cut Problem : इस गर्मी में नहीं होगा पावर कट, सरकार का ये है मास्टर प्लान
Advertisement