Lucknow News: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक दबंग का कहर देखने को मिला। गाड़ी की टक्कर होने पर दबंग ने पिस्टल की बट से चालक की पिटाई कर दी। यही नहीं सरेराह पिस्टल लेकर चालक को धमकाता भी दिखा। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। पीड़ित चालक ने विभूतिखंड पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें :- Reels बनाते समय डगमगा गई नाव, डूब गए 11वीं के चार छात्र, ट्यूशन के बहाने घर से निकले थे
Lucknow News : दबंग ने वैगनार चालक को सरेराह पिस्टल की बट से पीटा और धमकाया, वीडियो हुई वायरल pic.twitter.com/gQCfT36vay
— santosh singh (@SantoshGaharwar) May 27, 2024
पीड़ित रंजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि, सोमवार दोपहर वो अपनी वैगनआर कार से बीबीडी से भूतनाथ मार्केट जा रहा था। सुषमा अस्पताल के पास आगे चल रहे सफारी कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण उसकी गाड़ी आगे चल रही सफारी में टक्करा गई। इस पर आगे चल रहे वाहन के चालक ने उसकी सरेराह पिटाई कर दी। इस दौरान वो पिस्टल की बट से भी मारते हुए धमकाने लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में VIP गेट का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश स्पीकर की गाड़ी पर कुछ फेंका और हो गया फरार
ये व्यक्ति वाकई मनबढ़ है…इसने चालक को पीटा और पिस्टल से भी मारा…यही नहीं उसे धमकाया…पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है…@Balramsingh_C @TusharSrilive pic.twitter.com/JOO9ACm2qU
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) May 27, 2024
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें दबंग वैगनआर चालक को पीटते और धमकाते हुए दिख रहा है। दबंग पिस्टल से भी चालक की पिटाई कर रहा है।