1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sikkim Landslide : सिक्किम के मंगन में भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड , टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी

Sikkim Landslide : सिक्किम के मंगन में भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड , टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी

पर्यटन के लिए मशहूर सिक्किम के मंगन जिले में लाचेन से चुंगथांग तक जाने वाली सड़क भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद कर दी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sikkim Landslide : पर्यटन के लिए मशहूर सिक्किम के मंगन जिले में लाचेन से चुंगथांग तक जाने वाली सड़क भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद कर दी गई है। लैंडस्लाइड और बर्फबारी के बाद यहां 1500 पर्यटकों के फंसे होने की खबर है। मंगन जिले के लाचेन-चुंगथांग को जोड़ने वाले मार्ग के टूटने से वहां आवगमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

पढ़ें :- 'महिला LPG सिलेंडर नहीं उठा सकती': 38 साल पहले इंडियन ऑयल ने यह कहकर नौकरी नहीं दी, SC बोला- 12 लाख रुपये मुआवजा दो

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने रविवार को जानकारी साझा करते हुए बताया है कि चुंगथांग रोड पर तारुन चू पुल के पास रोड़ क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगन जिला प्रशासन ने सार्वजनिक सलाह जारी करते हुए इस पुल के पास वाली सड़को को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

उच्च अधिकारियों ने पर्यटकों को सोमवार तक इंतजार करने के लिए कहा था. आज सभी लोगों को निकालने का कार्य शुरू किया जा चुका है. इसके लिए योजना बनाई गई है, बशर्ते मौसम की स्थिति में सुधार हो और बर्फ को मार्ग से साफ करने में सफलता मिल सके।

फंसे हुए पर्यटकों को स्थानीय होटलों और सरकारी सुविधाओं में ठहराया गया है। सूत्रों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) मलबे को हटाने का काम कर रहा है, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से काम में रुकावट आ रही है।

पढ़ें :- बच्चों के पासपोर्ट पर बदला नियम: 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 पांच साल होगा वैध, फीस भी बढ़ी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...