1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता बैजू यादव ने गैस कालाबाज़ारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सोनौली–नौतनवा एजेंसियों की जांच की मांग तेज

सपा नेता बैजू यादव ने गैस कालाबाज़ारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सोनौली–नौतनवा एजेंसियों की जांच की मांग तेज

सपा नेता बैजू यादव ने गैस कालाबाज़ारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सोनौली–नौतनवा एजेंसियों की जांच की मांग तेज

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव के नेतृत्व में सोमवार को नौतनवा तहसील में उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में सोनौली स्थित गैस एजेंसी और नौतनवा की गैस एजेंसियों पर गंभीर अनियमितताओं, कालाबाज़ारी और कृत्रिम गैस संकट पैदा करने का आरोप लगाया गया है।

पढ़ें :- चंदौली में मंदिर का गुंबद भरभराकर गिरने से एक की मौत: अखिलेश यादव बोले-हादसा बेहद ही दुखद, परिजनों को दें एक करोड़ की सहायता राशि

ज्ञापन में बताया गया कि गैस की भारी कमी के बावजूद एजेंसी द्वारा आधी गैस बाहर मनमाने तरीके से सप्लाई कर दी जाती है, जबकि शेष गैस गोदाम में डंप कर छिपा दी जाती है। इसके कारण आम जनता गैस के लिए परेशान है। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि DAC नंबर होने के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही। शिकायत करने पर एजेंसी कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को धमकाया जाता है और कनेक्शन ट्रांसफर करने की चेतावनी दी जाती है।

बैजू यादव ने कहा कि यह उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन है और प्रशासन को बिना देरी किए कार्रवाई करनी चाहिए।

ज्ञापन में निम्न प्रमुख मांगें की गईं—

• दोनों गैस एजेंसियों की गैस सप्लाई और वितरण का पारदर्शी एवं निष्पक्ष ऑडिट किया जाए।

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

• कर्मचारियों द्वारा सगे–संबंधियों को प्राथमिकता देने की शिकायतों की जांच करते हुए उन्हें वितरण प्रक्रिया से दूर किया जाए।

• गैस वितरण को प्रशासनिक निगरानी में कराया जाए।

• बुकिंग के क्रम में गैस उपलब्ध कराई जाए।

• नगर के सभी वार्डों में सप्ताह में एक बार गैस वितरण वाहन भेजा जाए।

• दोषी एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मोदी सरकार का भरोसा टूटा, AAP ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

बैजू यादव ने कहा कि आम जनता गैस की मार से परेशान है, इसलिए प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी मनमानी न हो।

इस मौके पर व्यापारी नेता बब्लू सिंह, राजकुमार नायक, सभासद राधेश्याम, राजू पटवा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के भ्रष्टाचारियों को बचाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, हम ​सजा दिलाकर रहेंगे...संजय सिंह ने बोला बड़ा हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...