1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Realme 16 5G Sale : शानदार ऑफर्स के साथ सेल्फी मिरर वाले रीयलमी फोन की सेल शुरू, जानें कलर ऑप्शन

Realme 16 5G Sale : शानदार ऑफर्स के साथ सेल्फी मिरर वाले रीयलमी फोन की सेल शुरू, जानें कलर ऑप्शन

हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16 5G की सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Realme 16 5G Sale : हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16 5G की सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह मॉडल रियलमी के 16 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है और इसकी खासियत इसमें दिया गया कंपनी का सेल्फी मिरर कैमरा है। इस मॉडल में बड़ी बैटरी के साथ MediaTek चिपसेट और कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में यह एक अच्छा ऑप्शन बन गया है।

पढ़ें :- BoAt Mini Projector : बोट ने लॉन्च किया सिने हेड मिनी प्रोजेक्टर, जानें स्क्रीन और कीमत

भारत में Realme 16 5G की बिक्री, कीमत और ऑफर Realme 16 5G आज दोपहर 12 बजे (IST) से भारत में Flipkart और realme.com के साथ-साथ देश भर के अन्य पार्टनर रिटेलर्स के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में Realme 16 5G की शुरुआती कीमत 8GB/128GB मॉडल के लिए 31,999 रुपये है।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Realme 16 5G में तीन वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-

8GB + 128GB: ₹31,999
8GB + 256GB: ₹33,999
12GB + 256GB: ₹36,999
ऑफर्स कि बात करें, तो EMI पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक और UPI पर ₹2,000 तक की छूट, 12 महीने तक No-Cost EMI और ₹1,000 तक के एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे मिलेंगे।

कलर ऑप्शन
ग्राहक इसे रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

पढ़ें :- Vivo Y05 Launch: बजट स्मार्टफोन Vivo Y05 लॉन्च , जानें प्रोसेसर और बैटरी

ब्राइटनेस
Realme 16 5G में 6.57 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 4,200 nits है।

कैमरा
Realme 16 5G के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक छोटा सा रिफ्लेक्टिव पैच है जिसे Realme “सेल्फी मिरर” कहता है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...