Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. dahi ka Tilak: शादी ब्याह में बारातियों को क्यों लगाया जाता है दही और चावल का तिलक, हैरान कर देगे ये फायदें

dahi ka Tilak: शादी ब्याह में बारातियों को क्यों लगाया जाता है दही और चावल का तिलक, हैरान कर देगे ये फायदें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हिंदू मान्यताओं में दही को हर शुभ काम में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कोई अच्छे काम से घर से बाहर जा रहा हो तो उसे कहते है दही मछली…या फिर उसके माथे पर दही से तिलक लगाया जाता है।

पढ़ें :- 'तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण में मोदी जी का कोई योगदान नहीं...' कांग्रेस नेता बोले- यूपीए सरकार ने सही समय पर शुरू की थी जांच

इतना ही नहीं शादी विवाह में जब बारात घर से निकलने वाली होती है तो सभी बरातियों के माथे पर दही से तिलक लगाते है। इतना ही नहीं भगवान के स्नान से लेकर पंचामृत तैयार करने तक में दही का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको दही के कुछ टोटके बताने जा रहे जिन्हे यूज करके आप अपनी लाइफ की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

गर किसी व्यक्ति को रुपये पैसों की किल्लत हो रही है तो व्यक्ति को भगवान शिव को दही से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा अगर लाख कोशिशों के बाद भी किसी व्यक्ति को बार बार असफलता मिल रही है तो किसी भी शुभ काम को करने से पहले अपने माथे पर दही और चावल का तिलक लगाकर घर से निकले। आपका काम बन जाएगा।

शास्त्रों में कुंडली और ग्रह दोष को दूर करने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। इससे गृह दोष को दूर करने के लिए रोजाना दही का सेवन करना चाहिए। इससे गृह दोष के चलते आ रही रुकावटों का समाधान मिलेगा।

इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन संपत्ति और धन हानि को रोकने के लिए रोजाना दही में इत्र डालकर स्नान करने से लाभ मिलता है। अगर आप किसी जरुरी काम के लिए जा रहे है तो चीनी के साथ दही खाकर घर से निकलें।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण, बोले- कोई कितना भी ताकतवर हो जाए पर संविधान बदलने नहीं देंगे

काम बन जाएगा। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर बच्चों में चिड़चिड़ापन हो या पढ़ाई में मन न लग रहा हो तो चांदी के चम्मच या कटोरी में दही रखकर सोते समय उनके सिर के पास रखे। इसे कुछ फीट दूर रखे। सुबह उठकरइसे नदी या जल में प्रवाहित कर दें। इससे बच्चे का गुस्सा और मन दोनो हीं शांत होगा।

Advertisement