Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Dahi Paneer Kebab: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पनीर की ये लाजवाब डिश, खाकर पूरा परिवार कहेगा वाह

Dahi Paneer Kebab: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पनीर की ये लाजवाब डिश, खाकर पूरा परिवार कहेगा वाह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज ब्रेकफास्ट में कुछ अलग और अच्छा ट्राई करना चाहती हैं। तो खास आपके लिए लाएं है पनीर दही के कबाब। खाने में लाजवाब होते है। अगर घर में मेहमान आ गए होत आप उन्हें भी सर्व कर सकती है। तो चलिए जानते हैं पनीर दही के कबाब बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पनीर दही कबाब बनाने के लिए जरुरी सामग्री

3 कप गाढ़ा दही
1 कप पनीर
3 चम्मच बारीक कटा प्याज
1 इंच बारीक कटा अदरक
2 हरी मिर्च
थोड़े काजू कटे हुए
आधा चम्मच जीरा पाउडर
थोड़ा गरम मसाला
थोड़ी काली मिर्च पाउडर
नमक
हरा धनिया कटा हुआ
2 चम्मच बेसन भुना हुआ
1 कप ब्रेडक्रंब्स
फ्राई करने के लिए तेल

पनीर कबाब बनाने का तरीका

पनीर दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले दही को किसी सूती कपड़े में बांध कर लटका दें जिससे पानी निकल जाए। आप चाहें तो उसके ऊपर कोई भारी कपड़ा भी रख सकते हैं। इस तरह नॉर्मल दही हंग कर्ड में बदल जाएगी।अब दही को किसी बाउल में डालें और इसमें कद्दूकस किया पनी, प्याज, अदरक, हरी मिर्च और काजू डालें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब जीरा पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च और नमक डाल दें। इसे मिक्स करते हुए हरा धनिया डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से व्हिस्कर से मिलाते हुए फेंट लें। अब इसमें भुना बेसन मिलाएं और बैटर से छोटी बॉल जैसी तैयार कर लें। आप इसे कोई भी शेप दे सकते हैं।अब तैयार बॉल्स को ब्रेडक्रंब में डालकर रोल कर लें जिससे वो अच्छी तरह से चिपक जाएं।

सारी बॉल्स को ऐसे करके 1 घंटे के लिए फ्रीज कर लें जिससे ये थोड़ी सख्त हो जाएं।कड़ाही में गर्म तेल करें और फिर उसमें बॉल्स को डालते हुए डीप फ्राई कर लें। दही के कबाब को दोनों ओर से फाई करें और गोल्डन होने तक फ्राई करें। अब इन्हें किसी टिशू पेपर पर निकाल लें जिससे तेल निकल जाए। तैयार हैं स्वादिष्ट और एकदम क्रिस्पी दही के कबाब। आप इन्हें सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। स्नैक्स के लिए दही के कबाब अच्छा ऑप्शन है। घर में आए मेहमानों को कुछ स्पेशल खिलाना है तो दही के कबाब ट्राई कर सकते हैं।

Advertisement