Viral Video; मध्यप्रदेश के दमोह जिले के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राचार्य पद को लेकर विवाद सामने आया है। वीडियो में पूर्व प्राचार्य वंदना गुप्ता बच्चों के सामने वर्तमान प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। मामले को लेकर कमलेश शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
पढ़ें :- कानपुर: सोशल मीडिया में दावा SDM के ड्राइवर ने होमगार्ड से पैर दबवाया? कानपुर पुलिस ने कहा जांच जारी
बच्चों के बीच लगाए गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में वंदना गुप्ता स्वतंत्रता दिवस और देश के अमर शहीदों का जिक्र करते हुए बच्चों को संबोधित कर रही हैं। आगे संबोधन में वो कहती हैं की, अमर शहीदों ने आजादी दिलाई है, लेकिन आज के भ्रष्टाचारी देश को मिटा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा आप लोग इतनी मन लगाकर पढ़ाई करें कि प्राचार्य कमलेश शर्मा जैसी भ्रष्टाचार करने की जरूरत ना पड़े, जो अपने ही सीनियर को ओवरटेक करके पैसा देकर प्राचार्य बन गए।
पूर्व प्राचार्य के इतना कहते ही कुछ बच्चे तालियां बजाने लगे। बताया गया कि बच्चे आरोपों का मतलब पूरी तरह समझ नहीं पाए थे। इसके बाद वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने हस्तक्षेप किया और बच्चों को तालियां बजाने से रोक दिया।
पांच दिन पहले बदला गया था प्राचार्य
पढ़ें :- फतेहपुर हत्याकांड: सोशल मीडिया पर फोटो देख खौला पति का खून, पत्नी के साथ मिलकर प्रेमी को ग्राइंडर से काटा, शव को पेट्रोल...
जिला शिक्षा अधिकारी ने करीब पांच दिन पहले वंदना गुप्ता को प्राचार्य पद से हटाकर उच्च माध्यमिक शिक्षक कमलेश शर्मा को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी थी। विभागीय आदेश में वंदना गुप्ता की कार्यशैली को लेकर विवाद और कुछ प्रशासनिक व विभागीय कामों में लापरवाही का उल्लेख किया गया था। आदेश के मुताबिक स्कूल की रद्दी बेचने से जुड़ी शिकायत भी सामने आई थी। इस मामले में पूर्व प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। विभाग को उनका जवाब संतोषजनक नहीं लगा जिसके बाद उन्हें प्राचार्य पद से हटाकर कमलेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया।
इसके अलावा आदेश में जुलाई के दौरान ऑनलाइन उपस्थिति, प्रोफाइल अपडेट, नामांकन और सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही से संबंधित मामलों का भी जिक्र किया गया है।
Damoh News: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शिक्षिका ने शिक्षक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, देखें VIDEO@CollectorDamoh @PROJSDamoh @DrMohanYadav51 @udaypratapmp pic.twitter.com/ULbShOwSH6
— Namaskar Madhya Pradesh (@NamaskarMaf3z) August 16, 2026
पढ़ें :- गाजियाबाद: पैरा-ओलंपिक खिलाड़ी चिराग की हत्या का खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही दस्तावेज की शिकायत पर मारी थी गोली
आरोपों से आहत हैं प्रभारी प्राचार्य
कमलेश शर्मा ने पूर्व प्राचार्य के आरोपों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बच्चों के सामने इस तरह के आरोप लगाए जाने से उन्हें काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, सागर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर से मामले की शिकायत करने की बात कही है। प्रभारी प्राचार्य के मुताबिक स्कूल में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से सामान्य कामकाज करना मुश्किल हो रहा है।
14 अगस्त को पुलिस से भी मांगी थी मदद
कमलेश शर्मा ने बताया कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने 14 अगस्त को पटेरा थाने में आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें कार्यालय में बैठने नहीं दिया जा रहा और जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। कार्यालय समेत स्कूल के अन्य कमरों की चाबियां उनके पास नहीं होने की बात भी उन्होंने आवेदन में कही थी। उन्होंने 15 अगस्त के ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर भी विवाद की आशंका जताई थी। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। कमलेश शर्मा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद की स्थिति बनी।
DEO बोले- शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने बताया कि वंदना गुप्ता के खिलाफ कार्यशैली और अन्य विभागीय मामलों को लेकर शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर उन्हें प्राचार्य पद से हटाया गया था और कमलेश शर्मा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों और वर्तमान प्रभारी प्राचार्य की शिकायत के संबंध में भी DEO ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।