Dead rat found in Sambhar: पिछले कुछ दिनों से अलग अलग जगहों में अलग अलग चीजों में कुछ न कुछ निकलने का दावा किया जा रहा है। कभी कनखजूरा, कभी इंसान की कटी हुई उंगली तो मरा हुआ मेढक फिर चॉकलेट सीरप में चूहा अब ताजा मामला अहमदाबाद से सामने आया है। सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद में सांभर में मरा हुआ चूहा निकला है।
पढ़ें :- बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, यूपी-बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पढ़ें :- Viral Video : इटली एयरपोर्ट पर तेज तूफान की चपेट में आया विमान खिलौने की तरह पलटा, नहीं हुई कोई जनहानि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद के एक फेमस रेस्टोरेंट फूड जॉइंट देवी डोसा फूड जॉइंट का बताया जा रहा है। जहां एक ग्राहक ने दावा किया है कि उनके सांभर में मरा हुआ चूहा मिला है। ग्राहक ने अहमदाबाद नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई और स्वास्थ्य विभाग ने रेस्टोरेंट के मालिक को गंभीर स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी मुद्दों का दावा करते हुए नोटिस भेजा।सोशल मीडिया में वीडियो को शेयर करते ऐसा दावा किया जारहा है ग्राहक के सांभर में मरा हुआ चूहा निकला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। यहां निकोल देवी नाम के एक रेस्टोरेंट में कुछ लोग खाना खाने आए थे। इस दौरान उन लोगों ने रेस्टोरेंट में सांभर ऑर्डर किया। ऑर्डर करने के बाद जब सांभर आया तो उसके कटोरे में मरा हुआ चूहा मिला। कस्टमर ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बा सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कस्टमर ने कैप्शन लिखा कि निकोल इलाके के एक डोसा रेस्टोरेंट में सांभर के अंदर एक मरा हुआ चूहा मिला है। इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे।