नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) प्रचार अपने चरम पर है। हर पार्टी अपना पूरा जोर लगाए हुए है। ऐसे ही चुनाव प्रचार के लिए आप विधायक व प्रत्याशी महेंद्र गोयल (AAP MLA and candidate Mahendra Goyal) रिठाला के सेक्टर-11 (Sector 11 of Rithala) गए थे, जहां उन पर आज हमला हो गया है।
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
रिठाला विधानसभा से प्रत्याशी महेंद्र गोयल जी पर सेक्टर 11 में हुआ जानलेवा हमला।
Posted by
Team Mohinder Goyal pic.twitter.com/akNGiqBxf2— Mohinder Goyal,MLA (@MohinderAAP) February 1, 2025
पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना
महेंद्र गोयल की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में झड़प देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि हमले के बाद महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) बेहोश हो गए थे।
हार से बौखलाई BJP अब AAP प्रत्याशियों की जान लेने पर उतरी
BJP ने अपने गुंडों से AAP MLA @MohinderAAP जी पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या करने की कोशिश की।
दिल्ली की जनता BJP को वोट नहीं दे रही तो क्या अब BJP, AAP प्रत्याशियों की हत्या करवा कर चुनाव जीतेगी। ये चुनाव आयोग कहाँ… pic.twitter.com/gwfi9WQf4P
— AAP (@AamAadmiParty) February 1, 2025
पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान
महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Former Delhi CM Arvind Kejriwal) ने भी निंदा की है। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया है।
दिल्ली में बीजेपी बुरी तरह चुनाव हार रही है – बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। https://t.co/dd8YR6JKmA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2025