Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Venezuela Deadly Earthquake : ट्रंप ने वेनेजुएला में भूकंप से बहुत ज्यादा मौतों का दिया संकेत, बोले- शुरुआती ख़बरें अच्छी नहीं हैं

Venezuela Deadly Earthquake : ट्रंप ने वेनेजुएला में भूकंप से बहुत ज्यादा मौतों का दिया संकेत, बोले- शुरुआती ख़बरें अच्छी नहीं हैं

By Abhimanyu 
Updated Date

Venezuela Deadly Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) आए दो शक्तिशाली भूकंप ने राजधानी कराकस समेत कई शहरों में भीषण तबाही मचाई है। जिसके बाद अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस भूकंप में 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% आशंका जताई है, जबकि 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है।

पढ़ें :- वेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित

ट्रंप ने वेनेजुएला आए इस विध्वंसक भूकंप में बहुत ज्यादा मौतों की आशंका जतायी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, “वेनेज़ुएला के लोगों पर आए दो बड़े भूकंप बहुत ज़बरदस्त थे और इनसे बहुत ज़्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है! मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हम अपने नए और अच्छे दोस्तों की मदद के लिए वहाँ मौजूद रहेंगे। शुरुआती ख़बरें अच्छी नहीं हैं!!!”

रिपोर्ट्स की मानें तो वेनेजुएला में पहले 7.2 का भूकंप आया और फिर कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। इस प्राकृतिक आपदा में कई होटल, इमारत और कराकस एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त हो गया। यह पिछले 126 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। फिलहाल, वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। अभी तक सरकार ने मौत के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

Advertisement