15 दिसंबर 2025 का राशिफल : 15 दिसंबर दिन सोमवार को पौष मास की कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी है। आज पौष संक्रांति का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है और चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में होने जा रहा है जिससे चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग योग बनेगा। साथ ही चंद्रमा से दूसरे भाव में शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह के होने से सुनफा योग का भी संयोग बना है। ऐसे में भगवान विष्णु की कृपा और सुनफा योग के संयोग से मेष, तुला समेत 5 राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से सोमवार का राशिफल।
पढ़ें :- 30 अक्टूबर 2025 का राशिफल : वृषभ कन्या समेत 5 राशियों के जातकों सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा, पढ़ें अपना राशिफल
मेष – आज आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे कामकाज और कारोबारी मामलों में सकारात्मकता। पारिवारिक सुख की संभावना है।
वृषभ – आज किसी आशानुकूल काम में देरी या संदेह हो सकता है। अनावश्यक हस्तक्षेप व आलोचना से बचें। यात्रा या लेन-देन से पहले अच्छे से सोच-समझ लें।
मिथुन – आज पढ़ाई-लिखाई, शिक्षा या व्यवसाय/कृषि से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा। व्यापार या व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
कर्क – आज कामकाज में रुकावटें दूर होंगी, काम में तरक्की होगी। पारिवारिक व व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार हो सकता है।
सिंह – आज काम या व्यवसाय में प्रगति हो सकती है; अचानक लाभ या अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मामूली मत-भेद हो सकते हैं।
कन्या – आज माता-पिता या परिवार का सहयोग मिलेगा। धन-संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी। ऑफिस या व्यवसाय में दिन ठीक रहेगा।
तुला – आज योजनाएँ सफल होंगी। आज कारोबारी या साझेदारी में लाभ हो सकता है। घर-परिवार का सहयोग रहेगा।
वृश्चिक – आज कारोबार ठीक चलेगा,लेकिन सावधानियाँ ज़रूरी हैं। व्यापार में वादी-प्रतिवादी हो सकते हैं। आज मनोरथ पूरा होने के संकेत हैं।
धनु – आज लाभ के योग बन रहे हैं। आज कामकाज व व्यवसाय में उन्नति। आज सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा।
मकर – आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार या काम में मौके मिलेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
कुंभ – आज काम काज में धीरे-धीरे सुधार होगा।आज लेन-देन ठीक रहेगा। आज बड़े निवेशों में सतर्क रहें।
मीन – आज व्यवसाय में योजनाएँ सफल हो सकती हैं। सामाजिक व व्यापारिक संबंधों में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।