लखनऊ। दिसंबर माह में कई ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 5 दिसंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद 8 दिसंबर को शनि की राशि मकर में शुक्र का प्रवेश करेगा। फिर 10 दिसंबर को धनु राशि में बुध का गोचर होगा। इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य और बुध की युति से धनु राशि में बुधादित्य योग बनेगा। दिसंबर महीने में शुक्र उल्टी चाल चलना भी शुरू करेंगे। 19 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे। फिर 29 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति में फिर से धनु राशि में गोचर कर जाएंगे।
पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए
जानें ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का किन राशियों को होगा लाभ
मेष- मेष राशि वालों के जीवन में दिसंबर का महीना कई बड़े बदलाव करेगा। इस दौरान गुरु आपके लाभ भाव में विराजमान रहेंगे। गुरु के प्रभाव से आपको नौकरीपेशा और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव कम होगा और कई मनोकामनाएं पूरी होगी। भाई-बहन का साथ मिलेगा।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ संबंध में सुधार होगा। दिसंबर माह में भाग्य का साथ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे।
सिंह- इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव हो सकते हैं। साथी के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। पार्टनरशिप के कारोबार में लाभ हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवन को सुधारने के लिए प्लानिंग बना सकते हैं।
पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
धनु- इस महीने धनु राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास व पराक्रम में वृद्धि होगी। धनु राशि वाले अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह माह उत्तम है।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने का आसार रहेंगे। इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पहले किए गए धन निवेश का लाभ मिल सकता है। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो ठीक हो सकती है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है।