नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम संचालक दीपक कुमार ने बीते दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात और बातचीत की वीडियो को राहुल गांधी ने आज शेयर करते हुए दीपक को सच्चा देशभक्त बताया है। दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है।
पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दीपक कुमार और उनके मित्र विजय रावत के साथ मुलाकात का वीडियो साझा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, करोड़ों भारतीयों के दिलों में सद्भाव और मोहब्बत की विचारधारा है, मगर मन में भय भी है-दीपक ने उन सभी को अपने साहस से राह दिखाई है। जो लोग नफ़रत फैलाकर समाज को डराने की कोशिश करते हैं, वो दरअसल कायर होते हैं – उनसे कभी भी डरो मत। दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है। नफ़रत के सामने डटकर खड़ा हुआ, कमज़ोर की हिफ़ाज़त की -इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती।
करोड़ों भारतीयों के दिलों में सद्भाव और मोहब्बत की विचारधारा है, मगर मन में भय भी है – दीपक ने उन सभी को अपने साहस से राह दिखाई है।
जो लोग नफ़रत फैलाकर समाज को डराने की कोशिश करते हैं, वो दरअसल कायर होते हैं – उनसे कभी भी डरो मत।
दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है।… pic.twitter.com/lk3IMlk8x8
पढ़ें :- जनता की आवाज दबाने के लिए पीएम मोदी हर वो रास्ता बंद कर देना चाहते हैं जहां सवाल पूछा जा सके: सुप्रिया श्रीनेत
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 25, 2026
इस दिन से चर्चा में आए थे दीपक
बता दें कि, 26 जनवरी को कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित बाबा नाम की कपड़ों की दुकान के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि, 70 वर्षीय वकील अहमद की दुकान का नाम बदलना चाहिए। इस दौरान वहां पर झड़प हो गयी थी। इसी दौरान दीपक कुमार वहां पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप करते हुए खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए प्रदर्शनकारियों का सामना किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।