Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया अभी तक कितने राफेल विमान आए हैं भारत, जानिए

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया अभी तक कितने राफेल विमान आए हैं भारत, जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं और मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत को मिल जाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ये जानकारी राज्यसभा में एक प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रशन के उत्तर में दी।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

उन्होंने कहा कि अब तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं तथा मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत को मिल जाएंगे। अप्रैल 2022 तक भारत को पूरे राफेल मिल जाएंगे। बता दें, राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद महेश पोद्दार ने सवाल किया था कि भारत में अब तक कितने राफेल आ चुके हैं और कितने आने बाकी हैं और ये सब जंग के लिए कब तक तैयार होंगे।

 

Advertisement