नई दिल्ली। ईरान के मशहूर संगीतकार अली गम्सारी (Renowned Musician Ali Ghamsari) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की धमकी के बाद भी दमावंद पावर प्लांट (Damavand Power Plant) के सामने बैठकर ‘माय होमलैंड’ (मेरा वतन) नाम का संगीत बजाया। इस संगीत के जरिए उन्होंने अपने देश के लिए प्यार और शांति का संदेश देने की कोशिश की। यह प्रदर्शन इसलिए खास है क्योंकि अमेरिका ने आज यानी मंगलवार को ईरानी पावर प्लांट (Iranian Power Plant) और ब्रिज पर हमले की धमकी दी है। इसके बाद ईरान सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे देश जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के सामने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करें।
पढ़ें :- संजय दत्त, बोले-अब भारत में पहले जैसी नहीं महसूस कर पाते हैं शांति, गांधी जी अब चौथा बंदर भी मांगता है, बुरा देखेगा तो उसे ठीक कौन करेगा?
On the second day of popular Iranian composer Ali Ghamsari's sit-in protest at the Damavand Power Plant amid Trump's threats to attack Iran's energy infrastructure…
He plays My Homeland. pic.twitter.com/zVo8oaSixG
— Iran Screenshot (@iranscreenshot) April 7, 2026
पढ़ें :- US Visa NEWS : ट्रंप सरकार ने रोकी अमेरिकी वीजा इंटरव्यू प्रक्रिया , जानिए भारतीय आवेदकों पर क्या पड़ेगा असर?
इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान (Iranian President Masoud Pezeshkian) ने मंगलवार को कहा कि देश के 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपनी जान देने को तैयार हैं।
पजशकियान ने कहा, कि 1.4 करोड़ से ज्यादा ईरानी नागरिकों ने अपनी जान कुर्बान करने की तैयारी जताई है… मैं खुद भी पहले तैयार था, अभी भी हूं और आगे भी ईरान के लिए अपनी जान देने को तैयार रहूंगा। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए आज रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक की समय सीमा दी है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ऐसा नहीं करता, तो उसके अहम ढांचे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े हमले किए जा सकते हैं।
ईरान के खोर्रमाबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला
ईरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित खोर्रमाबाद एयरपोर्ट (Khorramabad Airport) पर अमेरिका और इजराइल की ओर से हवाई हमला किए जाने की खबर है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस हमले में एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है और स्थानीय प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहा है।
पढ़ें :- अमेरिकी डील का ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान किया समर्थन, बोले- जंग से निकलने का यही एकमात्र रास्ता