Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi Chief Minister Atishi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की है। बता दें कि सीएम बनने के बाद आतिशी की पीएम मोदी (PM Modi) से यह पहली मुलाकात है। आतिशी (Atishi) ने एक्स पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा आज मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। मैं राजधानी दिल्ली के कल्याण और प्रगति के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच पूर्ण सहयोग की आशा करती हूं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इससे पहले आतिशी (Atishi)  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात की थी। पिछले महीने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम बनी थी। 21 सितंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आतिशी (Atishi)  दिल्ली की सबसे युवा और नौवीं मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री भी हैं। इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की सीएम रही हैं।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

सीएम बनने से पहले आतिशी (Atishi)  केजरीवाल सरकार में मंत्री थीं। 12-13 विभागों की जिम्मेदारी उनके पास थी। मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi) को सिसोदिया के डिपार्टमेंट की भी जिम्मेदारी दे दी गई।

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को मिली CM की कुर्सी

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी को CM की कुर्सी मिली। केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इससे दो दिन पहले उन्होंने इसकी घोषणा कर दी थी। इस्तीफा देने से दो दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा। सीएम की कुर्सी पर तब तक नहीं बैठूंगा, जब तक दिल्ली की जनता दोबारा चुनकर ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती।

Advertisement