Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Liquor Scam : राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज की तीखी प्रतिक्रिया, बोले-ED और CBI अफसरों को इंडिया गेट पर देनी चाहिए फांसी

Delhi Liquor Scam : राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज की तीखी प्रतिक्रिया, बोले-ED और CBI अफसरों को इंडिया गेट पर देनी चाहिए फांसी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाला (Delhi Liquor Policy Scam) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई (CBI) आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी और चार्जशीट में गंभीर खामियां पाई गईं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कोर्ट से बाहर निकले और मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए। हालांकि CBI फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैरायरी कर रही है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : तेजस्वी यादव, बोले-भाजपा का चाल-चरित्र सामने आया, दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर कर पाए चुनाव

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  के बरी के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ED और CBI पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ED और CBI अफसरों को इंडिया गेट पर फांसी देनी चाहिए।

Advertisement