नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi) ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) को दो साल पूरे होने पर बधाई दी है।
पढ़ें :- भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत से बढ़ाए कदम, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट
श्री मल्लिकार्जुन खरगे: एक कार्यकर्ता से कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर pic.twitter.com/Ys7XnbnKah
— Congress (@INCIndia) October 26, 2024
‘संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए आपका मार्गदर्शन हर न्याय योद्धा के लिए बहुमूल्य है’
पढ़ें :- माना इंडिया में बुलेट ट्रेन आने की स्पीड कछुए की चाल जैसी...सीएम योगी की जापान यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है। संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए आपका मार्गदर्शन हर न्याय योद्धा के लिए बहुमूल्य है।
श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है।
संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए आपका मार्गदर्शन हर न्याय योद्धा के… pic.twitter.com/wQQqJ6OqYZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 26, 2024
पढ़ें :- सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का चुना गया नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आज दो साल कार्यकाल पूरे होने पर प्रियंका गांधी ने बधाई दी
कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आज दो साल कार्यकाल पूरे होने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि श्री खरगे ने अथक मेहनत, अनुभवी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता के साथ पार्टी को मजबूत नेतृत्व दिया है।
आदरणीय श्री @kharge जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बने आज दो साल पूरे हुए। श्री खरगे जी ने अथक मेहनत, अनुभवी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता के साथ पार्टी को मजबूत नेतृत्व दिया है।
सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकार और लोकतंत्र की प्रखर आवाज श्री खरगे जी ने छात्र राजनीति… pic.twitter.com/UBmnFtKnKq
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 26, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी ने 501 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन में सफर का बयां किए अपने अनुभव
प्रियंका गांधी ने लिखा कि सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकार और लोकतंत्र की प्रखर आवाज श्री खरगे ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका दशकों लंबा और सार्थक राजनीतिक जीवन कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।