Delhi MCD Mayor Election 2023: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आप ने महेश कुमार खिची (Mahesh Kumar Khichi) को मेयर उम्मीदवार और रविंद्र भारद्वाज (Ravindra Bhardwaj) को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि महेश खिची देवनगर वार्ड से पार्षद हैं जबकि भारद्वाज अमन विहार से पार्षद हैं।
पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोपाल राय (Gopal Rai) ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। राय ने कहा, ‘दिल्ली में केजरीवाल और AAP के उदय के बाद काम की राजनीति शुरू हुई। दूसरी तरफ बीजेपी की नकारात्मक राजनीति से लोग दूर होते गए। दूसरी बार विधानसभा हारने के बाद उन्हों षड्यंत्र करना शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘रविंदर भारद्वाज डिप्टी मेयर के लिए आप के उम्मीदवार होंगे। वह अमन विहार वार्ड-41 से पार्षद हैं। दोनों (उम्मीदवार) आज दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।’
नेता गोपाल राय ने आगे कहा, ‘इस साल आरक्षित वर्ग से मेयर का चुनाव होना है। इस बार आम आदमी पार्टी से मेयर प्रत्याशी महेश खिची होंगे. वह करोल बाग के देव नगर वार्ड-84 से पार्षद हैं।’ बता दें कि दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होगा।