नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) को संसदीय दल का अध्यक्ष (Chairperson of Parliamentary Party) नियुक्त किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद संजय सिंह पर पार्टी की जिम्मेदारी है। पार्टी के मुद्दों को लेकर संजय सिंह (Sanjay Singh) मुखर रहते हैं। संसदीय दल के अध्यक्ष (Chairperson of Parliamentary Party) की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक सांसदों की टीम का नेतृत्व और प्रबंधन करना होता है, जिसमें पार्टी नेतृत्व और विधायकों के बीच संचार को सुविधाजनक बनाना होता है।
पढ़ें :- ये मोदी सरकार है...संसद में नक्सलवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं कई बड़ी बातें
Announcement
Aam Aadmi Party has appointed Shri @SanjayAzadSln, MP Rajya Sabha, as the Chairperson of AAP Parliamentary Party. pic.twitter.com/rfLDNFysoy
— AAP (@AamAadmiParty) July 5, 2024
पढ़ें :- UP में रोक के बाद भी दवा माफिया करा रहे हैं करोड़ों का भुगतान, स्वास्थ्य विभाग में मनीष मल्होत्रा को कौन दे रहा संरक्षण?
संजय सिंह (Sanjay Singh) पहली बार 2018 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इस साल फिर से चुने गए। 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन होने के तुरंत बाद संजय सिंह (Sanjay Singh) पार्टी में शामिल हुए थे और जल्दी ही पार्टी में बड़े पद पहुंच गए थे।