Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi NRI Woman Rape : निजी कंपनी में कार्यरत एनआरआई महिला से रेप, CEO के खिलाफ केस दर्ज

Delhi NRI Woman Rape : निजी कंपनी में कार्यरत एनआरआई महिला से रेप, CEO के खिलाफ केस दर्ज

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi NRI Woman Rape : दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत एनआरआई महिला (NRI Woman) से कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है।

पढ़ें :- जांच में सामने आएगी इस फर्जी केस की सच्चाई...कोर्ट के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पुलिस के मुताबिक, महिला से कथित तौर पर रेप की घटना नयी दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा एक होटल में 14 सितंबर 2023 को हुई। पुलिस ने बताया कि भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ने शनिवार रात को शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम करती थी, जिसमें आरोपी सीईओ के पद पर था। उन्होंने बताया कि आरोपी उसके एक रिश्तेदार का परिचित था और उसने ही पीड़िता को नौकरी दिलाने में मदद की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement