Delhi Mass Murder : देश की राजधानी दिल्ली सामूहिक मर्डर से बुधवार को दहल उठी है। दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले (Outer North district of Delhi) के समयपुर बादली (Samaypur Badli) में पति ने पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर नृशंस हत्या कर फरार हो गया। चारों के शव घर के कमरे में खून से सने हुए मिले। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब बुधवार सुबह करीब 7 बजे अनीता का एक रिश्तेदार उनके घर पहुंचा। दरवाजा खुला होने पर वह अंदर गया तो सामने का दृश्य देख हैरान रह गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पढ़ें :- दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने इस वजह से दी राहत
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि मृतकों की पहचान अनीता और उसकी तीन बेटियों (उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष और 3 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति मुनचुन केवट (Husband Munchun Kewat) फरार है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7 बजे अनीता का एक रिश्तेदार उनके घर पहुंचा। दरवाजा खुला होने पर वह अंदर गया तो सामने का दृश्य देख हैरान रह गया। कमरे के फर्श पर अनीता और उसकी तीनों बेटियों के शव पड़े थे। चारों के गले किसी धारदार हथियार से रेते गए थे। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही समयपुर बादली थाना पुलिस (Samaypur Badli Police Station) और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घर के अंदर संघर्ष के निशान भी मिले
घर के अंदर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और क्राइम टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या गला रेतकर की गई है और इसमें किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ है।
मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं सभी
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- उदय भानु चिब व IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही और कायरता का प्रमाण, मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर है गर्व
पड़ोसियों के अनुसार, मुनचुन और अनीता करीब तीन से चार महीने पहले ही चंदन पार्क क्षेत्र में किराये के मकान में रहने आए थे। दंपती मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मुनचुन आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था और उनके बीच कभी झगड़े की आवाज नहीं सुनी गई। सुबह जब घटना का पता चला तो पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग मासूम बच्चियों की हत्या से हैरान थे।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।