Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड का सितम, हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड का सितम, हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में ठंड (Cold Wave) का सितम जारी है। आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले 2014 का रिकॉर्ड तोड़ दिया जब 29 जनवरी को दिल्ली में पारा 2°C पहुंचा था। कंपकपाती ठंड में लोग घरों में दुबके हुए है और सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कई जगहों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते रहे।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग की मानें तो कल से राहत की उम्मीद है। 8 जनवरी से तापमान बढ़ेगा हालांकि 14 जनवरी के बाद दिल्ली में तापमान दोबारा 2°C तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी जिसके बाद राजधानी और एनसीआर में राहत की उम्मीद है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है वहीं जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है।

Advertisement