Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘पहले राक्षस-दैत्य यज्ञ में हड्डियां डाल देते थे और वर्तमान में पोस्ट डालते हैं…’ धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश पर साधा निशाना!

‘पहले राक्षस-दैत्य यज्ञ में हड्डियां डाल देते थे और वर्तमान में पोस्ट डालते हैं…’ धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश पर साधा निशाना!

By Abhimanyu 
Updated Date

Akhilesh Yadav vs Dhirendra Shastri : भगवान कृष्ण के खिलाफ बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विवादित टिप्पणी सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया था। अखिलेश ने तो कुंडा में राजा भैया की ओर से कराए जा रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा पर रोक लगाने की अपील की थी। अब इस विरोध पर कथावाचक ने पलटवार किया है। रामकथा के आयोजन के लिए गोंडा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बिना अखिलेश का नाम लिए कहा कि पहले राक्षस-दैत्य यज्ञ में हड्डियां डाल देते थे और वर्तमान में पोस्ट डालते हैं।

पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज

दरअसल, गोंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से उनकी कथा के विरोध पर सवाल किया गया। इस पर कथावाचक ने कहा, “विरोध होना स्वाभाविक है, इसमें लॉजिक है। पहले राक्षस-दैत्य यज्ञों में हड्डियां डालते थे, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं—बस समय बदला है, विरोध का तरीका नहीं।” जब उनसे पूछा गया कि उनका ये बयान अखिलेश यादव के लिए है तो शास्त्री ने कहा कि राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। किसी राजनेता पर वह बोलते नहीं हैं। हालांकि, बागेश्वर धाम प्रमुख के बयान को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन से धीरेंद्र शास्त्री के प्रस्तावित सार्वजनिक कार्यक्रमों को अनुमति न देने की अपील की थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर नवंबर-दिसंबर में अंबेडकरनगर, कुंडा, गोंडा, झांसी, लखनऊ और आगरा में होने वाले आयोजनों का उल्लेख किया था।

Advertisement