Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले-समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, ये 2027 में हो जाएगी समाप्त

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले-समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, ये 2027 में हो जाएगी समाप्त

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) यूपी की जनता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना। प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है। 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए।

पढ़ें :- Pudecherry Assembly Election 2026 : पुडुचेरी में ऐक्टर विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी ,  सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है। 2027 के चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। वहीं, धुरंधर-2 फिल्म के बारे में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान कि भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवाती है। इस पर केशव ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं लेकिन 2047 तक उनके लिए कोई संभावना नहीं है।

पढ़ें :- केरल में सियासी घमासान: कांग्रेस ने BJP नेता के ऊपर 200 करोड़ के बंगले का आरोप लगाया , उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, अन्नदाताओं, महिलाओं, किसानों और युवाओं के प्रति समर्पित है। इस बार बहुत शानदार रबी की फसल हुई है। हालांकि अभी मौसम थोड़ा खराब हुआ उसमें जरुर किसानों को कुछ नुकसान भी हुआ, लेकिन इसका तत्काल आकलन करके मुआवज़ा दिया जाएगा।

Advertisement