Desi Jugaad Video: इन दिनों सोशल मीडिया एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल यह वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जिसने मछली पकड़ने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया है। ऐसे में लोग इस बच्चे की कलाकारी देखकर उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यही कारण है कि यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Jugaad Video: महिला ने पति की जेब से पैसे निकलने का निकाला गजब जुगाड़, नहीं आयेगा कोई इल्जाम
हाल ही में ट्विटर पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे तालाब से मछली पकड़ने के लिए गजब का जुगाड़ लगाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर के बाद आप भी बच्चे की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा नदी के किनारे जाकर मछली पकड़ रहा है।
Determination + Ingenuity + Patience = Success pic.twitter.com/jN2Dz15DVs
— The Best (@Figensport) April 27, 2023
पढ़ें :- Jugaad Video: पंजाबियों ने सरसों का साग घोंटने का निकाला हाइटेक जुगाड़, देखें वीडियो
इसके लिए उसने अपने हुनर और आइडिया का इस्तेमाल किया और नदी में मौजूद मछली को पकड़ लिया। क्लिप में बच्चे ने मछली पकड़ने के लिए जो असाधारण ट्रिक अपनाई है, उसने यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर लिया है। बच्चे के धैर्य और दृढ़ संकल्प को देखकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।