1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Jugaad Video: पंजाबियों ने सरसों का साग घोंटने का निकाला हाइटेक जुगाड़, देखें वीडियो

Jugaad Video: पंजाबियों ने सरसों का साग घोंटने का निकाला हाइटेक जुगाड़, देखें वीडियो

 एक शख्स ने सरसों का साग घोंटने के लिए ऐसा जुगाड़ किया, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. शख्स ने सरसों का साग घोंटने के लिए ड्रिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया है.  वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़े से कुकर में उबला हुआ सरसों का साग रखा है. वहीं, पास बैठी महिला दूसरे बर्तन में रखे मक्के के आटे को लेकर कुकर में डालती है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jugaad Video: एक शख्स ने सरसों का साग घोंटने के लिए ऐसा जुगाड़ किया, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. शख्स ने सरसों का साग घोंटने के लिए ड्रिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया है.  वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़े से कुकर में उबला हुआ सरसों का साग रखा है. वहीं, पास बैठी महिला दूसरे बर्तन में रखे मक्के के आटे को लेकर कुकर में डालती है.

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री


फिर एक शख्स जो कि ड्रिलिंग मशीन लेकर बैठा है वो कुकर में मशीन को डालकर ब्लेंडर की तरह उसे चला देता है. और आप देख सकते हैं कि कितने अच्छे से वो सरसों के साग को ड्रिलिंग मशीन से घोंट लेता है. अगर आप लोग भी सरसों का साग बनाते होंगे तो ये जरूर जानते होंगे कि साग बनाते समय उसे घोंटने की जरूरत भी पड़ती है. लेकिन, आपने कभी सरसों का साग घोंटने के लिए ऐसा तरीका नहीं देखा होगा.

पढ़ें :- 'रामायण' के 'मंगल रंग' गाने का यूट्यूब पर बजा डंका, 'राम' ने उठाया शिव धनुष, 'सीता' की मुस्कान का चला जादू

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...