Dev Prabodhini Ekadashi 2024 : जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाले पर्व देवउठनी एकादशी को पूरे देश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का फिर से संचालन करते हैं। कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) कहा जाता है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी 12 नवंबर मंगलवार को है। भक्त गण इस अघ्यात्मिक और शुभ कार्य करते है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी का महत्व।
पढ़ें :- 12 दिसंबर 2025 का राशिफलः व्यवसाय में लाभ के बन रहे हैं योग, इन राशियों पर बरसेगी कृपा
श्रीफल अर्पित करें
देवजागरण के इस महत्वपूर्ण पर्व पर इस बार रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग बन रहे हैं। इस पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए मंत्र जाप के बाद भगवान विष्णु को तिलक लगाएं। श्रीफल अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं। आरती कर कथा सुनें। प्रभु को पुष्प अर्पित कर इस मंत्र का जाप करें।
इन मंत्रों का करें जाप
उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥
‘इयं तु द्वादशी देव प्रबोधाय विनिर्मिता.
त्वयैव सर्वलोकानां हितार्थं शेषशायिना..
इदं व्रतं मया देव कृतं प्रीत्यै तव प्रभो.
न्यूनं संपूर्णतां यातु त्वत्वप्रसादाज्जनार्दन..’
नवंबर 2024 में शादी की तिथियां
हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस साल नंवबर में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए 11 शुभ दिन मिल रहे हैं। जिसमें 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर 2024 शुभ तिथियां हैं। इन तिथियों पर इस साल विवाह आदि होंगे।