dhaka bomb blasts : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई जगहों पर बम घमाकों की खबर सामने आई है। इसके कारण अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) ने शहर में 200 से ज्यादा चेकपोस्ट बनाए हैं। यहां शुक्रवार की नमाज के बाद सिलसिलेवार ढंग से एक के बाद एक कई जगहों पर देशी बम के धमाके हुए। इस दौरान काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी एक बस में आग लगा दी गई। इन धमाकों के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है. वहीं, पूरी राजधानी में हाई अलर्ट की घोषणा है। जांच के क्रम में पुलिस ने 200 से अधिक चेकपॉइंट तैयार किए हैं। इसके साथ गश्त बढ़ा दी है।
पढ़ें :- पर्यावरण और जलवायु पर वैश्विक मंथन, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को ढाका के जात्राबाड़ी, मालिबाग, मोहाखाली, मोगबाजार, बाबुबाजार, रामपुरा और न्यू मार्केट इलाकों में कच्चे बम धमाके होने की रिपोर्ट सामने आई। इन घटनाओं में कम से कम तीन लोग के घायल होने की सूचना है। इसके अलावा काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी एक बस में रात करीब 10 बजे आग लग गई। अभी तक घटना में किसी के हताहत की सूचना सामने नहीं आई है।
इसके साथ ही वाहनों की जांच और पुलिस पेट्रोलिंग जारी है। DMP के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में अलग-अलग अभियानों के दौरान 515 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 47 मामले दर्ज किए गए।