Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Dhaka Emergency Landing : गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट पहुंच गयी ढाका, जानिए विदेशी सरजमीं पर लैंडिंग की वजह

Dhaka Emergency Landing : गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट पहुंच गयी ढाका, जानिए विदेशी सरजमीं पर लैंडिंग की वजह

By Abhimanyu 
Updated Date

IndiGo Flight Dhaka Emergency Landing : मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (IndiGo Flight) को शनिवार (13 जनवरी) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग (Dhaka Emergency Landing ) करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट (Guwahati Airport) पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी (Visibility) लगभग शून्य हो गई थी। जिसकी वजह से फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। वहीं, फ्लाइट को असम शहर से 400 किलोमीटर से अधिक दूर ढाका की ओर मोड़ दिया गया।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

इस फ्लाइट से सफर कर रहे मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर (Suraj Singh Thakur) ने सोशल मीडिया पर लिखा ,’मैंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो 6ई की फ्लाइट संख्या 6E 5319 ली थी लेकिन घने कोहरे के कारण फ्लाइट गुवाहाटी में नहीं उतर सकी। इसके बजाय, यह ढाका में उतरी।’ उन्होंने बताया कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री अपने पासपोर्ट के बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए। कांग्रेस नेता इम्फाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। फिलहाल ढाका एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के मामले में अभी तक इंडिगो की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
Advertisement