Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2024 : इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार , जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 : इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार , जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2024 : कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन से ही दिवाली की शुरुआत मानी जाती है।  इसी दिन दीपदान की परंपरा भी है। ऐसे में इस दिन दीपदान से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बता दें कि इस बार 29 अक्टूबर  को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। भारत के कुछ क्षेत्रों में धनतेरस को ‘धनवंतरी जयंती’ के रूप में मनाया जाता है, जो आयुर्वेद के देवता ‘धन्वंतरि’ की जयंती है।

पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras :  दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं ,  मिलेगी कार्यों में सफलता

इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल के दौरान की जानी चाहिए जो सूर्यास्त के लगभग ढाई घंटे बाद तक रहता है। इस समय ‘स्थिर लग्न’ होता है और ऐसा माना जाता है कि इस समय पूजा करने से देवी लक्ष्मी हमेशा आपके घर में रहती हैं। यह त्यौहार व्यापारिक समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है और पूरे भारत में बड़े उल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है।

धनतेरस 2024 कब है- धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजन का मुहूर्त 06:30 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा।

धनतेरस के दिन लोहे का दान करना बहुत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का दान करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है। लोहे को शनिदेव का धातु माना जाता है।

पढ़ें :- Navratri Fasting Smart Tips :  नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स ,  तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे
Advertisement