नई दिल्ली: बॉलीवुड हीमैन कहे जाने वाले धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतें हैं दरअसल, एक बार फिर धर्मेन्द्र ने फैंस के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो बहुत ही प्यारा है और इसमें उन्होंने दूसरों के लिए दयालु होने के महत्व के बारे में बात की गई है।
पढ़ें :- Mouni Roy Glamorous Photos: ब्लैक शॉर्ट में मौनी रॉय ने काटा गदर, इंटरनेट पर मचा बवाल
आपको बता दें, वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र ने अपने खेत का दौरा किया और खेत में काम कर रहे लोगों से बातें की और उनका हाल-चाल जाना। धर्मेंद्र के खेत में कुछ लोग हैंडपंप या बोरिंग का काम कर रहे हैं।
धर्मेंद्र उनसे प्यार भरी बातें कर रहे हैं और उन्हें हंसने-मुस्कारने की सलाह दी है। वह भारत नाम के एक कामगार के सिर पर हाथ रखते हैं और उसे ठंडा रखने की बात कर रहे हैं। वह आखिरी में इसके इन कामगारों से कहते हैं,”मैं तुम सभी को प्यार करता हूं।”
This is how we enjoy, while working at my farm. Be kind humble and human. Bila mazhab o millat ho jao …..koi chhota nahin …..koi bada nahin……….ye duniya ….badi khoobsoorat ho jaye gi dosto
love you all. pic.twitter.com/H3NS1Vou2w — Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 25, 2021
पढ़ें :- VIDEO: सेट पर शाहरुख खान की कार का हुआ था बड़ा एक्सीडेंट, मेकर्स को झेलना पड़ा 2.6 करोड़ का नुकसान
इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”फार्म पर काम करते हुए हम इस तरह एंजॉय कर रहे हैं। दयालु बनिए और इंसानियत दिखाइए। बिला मजहब ओ मिलात हो जाओ। कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं। ये दुनिया बड़ी खूबसूरत हो जाएगी दोस्तों। सभी को ढेर सारा प्यार।”