Ayodhya Donation Scam : राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर संतों और श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राम मंदिर चंदे को लेकर हुए विवाद पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संतों और मंदिर पर से लोगों की श्रद्धा घटाने का षड्यंत्र चल रहा है और कुछ कालनेमि लोग भी सक्रिय हैं।
पढ़ें :- CJP-Government Talks : आज सीजेपी और सरकार के बीच दूसरी बार होगी बातचीत, वांगचुक ने देर रात तोड़ा अपना अनशन
अयोध्या एयरपोर्ट पर बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “चढ़ावा चोरी पाप नहीं महापाप हैं और भगवान इसका दंड देंगे। लेकिन मैं एक और बात कहना चाहता हूँ। देश की कानून-व्यवस्था और SIT पर हम सबको पूरा भरोसा करना चाहिए, जांच चल रही है। निश्चित रूप से हमें इसे देश के कानून पर भरोसा है। सभी आरोपियों को दंड मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान का युग कलयुग से ज्यादा छलयुग चल रहा है। इस छलयुग में सावधान रहना है।”
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “वर्तमान समय में संतों, मठों और मंदिर पर सुनियोजित तरीके से श्रद्धा घटाने और आस्था गिराने के लिए इस तरह के षड्यंत्र भी चल रहे हैं। इसमें कुछ कालनेमि लोग भी सक्रिय हो गए हैं। हमें उनसे सावधान रहना होगा। और हमें भरोसा है, जिन लोगों ने ये पाप (चढ़ावा चोरी) किया। उन्हें भगवान भी दंड देगा। IT, देश का कानून और सरकार भी दंड देगी।”