Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन बनी 300 करोड़ी

Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन बनी 300 करोड़ी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ (Blockbuster Film ‘Dhurandhar’) की सीक्वल मूवी ‘धुरंधर 2- द रिवेंज’ (‘Dhurandhar 2 – The Revenge’) बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर इसने ओपनिंड पर ही सेंचुरी लगा दी। कल तीसरे दिन यानी शनिवार को यह 300 करोड़ी बन गई। वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) आंधी चल रही है। वर्ल्डवाइड यह 500 करोड़ कुनबे में शामिल हो गई है।

पढ़ें :- AIMIM नेता वारिस पठान ने ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, बोले- ‘माहौल खराब करने के लिए…’

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’

आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को  ईद की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर इसने तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये रुपये की कमाई कर डाली, जिसमें से सिर्फ 105 करोड़ रुपये हिंदी में कमाए। तीन दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 339 करोड़ रुपये है। भारत में फिल्म ने कुछ इस तरह कारोबार किया है-

वर्ल्डवाइड जानें कितना हुआ कलेक्शन?

पढ़ें :- Dhurandhar 2 Box Office : फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी, 24 घंटे में 100 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड्स

विदेशों में भी यह फिल्म जबर्दस्त कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ (‘Dhurandhar 2 – The Revenge’) वर्ल्डवाइड 501.04 करोड़ रुपये कमा चुकी है। कमाई के ये आंकड़े ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर हैं। भारत में फिल्म ने 404.54 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई की है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने ओवरसीज 96.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बहुत जल्द यह वर्ल्डवाइड भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

2026 में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में

वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर 2’ 30वें नंबर पर है। वहीं, सिर्फ 2026 में रिलीज हुई फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide Collection) से तुलना करें तो ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) पहले नंबर पर आ गई है। साल 2026 की सबसे ज्यादा कलेक्शन (वर्ल्डवाइड) करने वाली टॉप 5 फिल्मों की सूची इस तरह है

Advertisement