Diesel Price Hike: इजरायल-ईरान जंग (Israel-Iran Conflict) का असर अब देश में दिखने लगा है। कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में एक के बाद एक इजाफा देखने को मिला है। पहले जहां पावर पेट्रोल के दाम 2 रुपये तक बढ़ गए और अब इंडस्ट्रियल डीजल (Industrial Diesel) भी 22 रुपये महंगा हो गया है।
पढ़ें :- 'ईरान मिलिट्री कमांड के लोग अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं...' मिडिल ईस्ट में भयंकर युद्ध के बीच ट्रंप का दावा
बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन की कॉस्ट पर होगा
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने बढ़ी हुई कीमतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल डीजल (Industrial Diesel) के दाम अब 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन की कॉस्ट पर होगा।
प्रॉफिट मार्जिन में कमी आने वाले समय में देखी जा सकती है
इंडस्ट्रियल डीजल (Industrial Diesel) ऑयल कंपनी नॉर्मल पंप पर नहीं सेल करती हैं। वो इसे फैक्ट्री या कारखानों में सप्लाई करती हैं। अब जब डीजल के दाम बढ़ें हैं तो इसका सीधा असर कंपनियों की लागत पर पड़ेगा। प्रॉफिट मार्जिन में कमी आने वाले समय में देखी जा सकती है।
पढ़ें :- US-इजरायल और ईरान की लड़ाई में भारत किसके साथ? PM मोदी ने अपने बयान से कर दिया साफ
आम आदमी पर सीधा असर
इंडस्ट्रियल डीजल (Industrial Diesel) आम गाड़ियों में नहीं भरा जाता। ये सिर्फ फैक्ट्रियों, कारखानों और बड़े औद्योगिक कामों में इस्तेमाल होता है। इसे इंडस्ट्रियल या बल्क डीजल कहा जाता है। इस पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलती। डीजल के बढ़ते दामों का असर देश में बड़े पैमाने पर होगा। कंपनियों की लागत बढ़ने से मुनाफा कम होगा, तो इसकी भरपाई वो आम आदमी से करती हुईं नजर आएंगी।
बढ़ी हुईं कीमतें आज से हो गई लागू
तेल कंपनियों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार 20 मार्च से ये बढ़ी हुईं कीमते लागू हो गई हैं। अलग-अलग शहरों के हिसाब से इन कीमतों को तय किया गया है।