Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में शिक्षकों पर डिजिटल हाज़िरी बिना पूरी तैयारी के थोपा, सरकार बुनियादी सुविधाओं पर दे ध्यान : मायावती

यूपी में शिक्षकों पर डिजिटल हाज़िरी बिना पूरी तैयारी के थोपा, सरकार बुनियादी सुविधाओं पर दे ध्यान : मायावती

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण वहां बदहाली की शिकायतें आम रही हैं, जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके उन गंभीर समस्याओं का उचित हल करने के बजाय सरकार उस पर से ध्यान बांटने के लिए केवल दिखावटी कार्य कर रही है, यह क्या उचित?

पढ़ें :- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर लहराया परचम, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर

मायावती (Mayawati) ने कहा कि शिक्षकों की डिजिटल हाज़िरी (Digital Attendance) भी सरकार का ऐसा ही नया कदम लगता है जो जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी के ही थोप दिया गया है। इससे कहीं ज्यादा जरूरी है शिक्षकों की सही व समुचित संख्या में भर्ती के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विकास ताकि अच्छी गुणवत्ता वाली पढ़ाई सुनिश्चित हो सके।

पढ़ें :- 42 दिन का ‘रेल ब्रेक’! कानपुर-लखनऊ रूट पर मेगा ब्लॉक, 17 ट्रेनें रद्द—यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Advertisement