Digital Content Specialist : पत्रकारिता समाज के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि यह लोगों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाती है, सत्ता और संस्थाओं को जवाबदेह बनाती है, और आम जनता की आवाज को सामने लाने का काम करती है और अब पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक उत्साहजनक खबर है, हालिया ग्लोबल रिसर्च और एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्शन के अनुसार, आने वाले वर्षों में डिजिटल जर्नलिज्म (Digital Journalism) का क्षेत्र तेजी से विस्तार करने वाला है। अनुमान है कि साल 2032 तक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स (Digital Content Creators) और मल्टीमीडिया पत्रकारों की मांग में लगभग 13% की वृद्धि होगी, जो औसत नौकरी वृद्धि दर से काफी अधिक है।
पढ़ें :- न्यूटन महान 'पायलट', गेहूं को धान, तापमान को दबाव और कर्नाटक विधानसभा को ओडिशा की बताकर छापा,ओडिशा की सरकारी किताब में रिकॉर्ड 1678 गलतियां
अब जरूरी है “AI-लिटरेट” पत्रकार बनना
मीडिया इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है, और अब केवल पारंपरिक रिपोर्टिंग कौशल (Traditional Reporting Skills) पर्याप्त नहीं रह गया है। कंपनियां ऐसे पत्रकारों की तलाश में हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिसिस और डिजिटल टूल्स के साथ काम कर सकें। डेटा जर्नलिज्म और सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स की मांग इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि आज की ऑडियंस रियल-टाइम अपडेट और इंटरएक्टिव कंटेंट चाहती है।
इन क्षेत्रों में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा अवसर
डिजिटल कंटेंट स्पेशलिस्ट
ब्रांड्स अब ऐसे लोगों को ढूंढ रहे हैं जो प्रभावी स्टोरीटेलिंग (Storytelling) के जरिए ऑडियंस को जोड़ सकें और सोशल मीडिया पर मजबूत पहचान बना सकें।
मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट
आज खबर सिर्फ लिखने तक सीमित नहीं है। पॉडकास्ट, वीडियो और मोबाइल-फर्स्ट कंटेंट (Mobile-First Content) के दौर में ऐसे पत्रकारों की मांग बढ़ रही है जो कई प्लेटफॉर्म्स पर काम कर सकें।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र : कहा- सरकार जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा दे, प्रधान से मांगा इस्तीफा
मीडिया एनालिस्ट
बिग डेटा और AI टूल्स की मदद से ऑडियंस के व्यवहार को समझने वाले प्रोफेशनल्स अब संपादकीय रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
टेक्निकल राइटर
हेल्थकेयर, फाइनेंस और टेक जैसे जटिल क्षेत्रों को आसान भाषा में समझाने वाले पत्रकारों की मांग लगातार बढ़ रही है।
सैलरी में भी दिख रहा है उछाल
हायरिंग ट्रेंड्स यह संकेत देते हैं कि खोजी पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग) और ब्रांडेड कंटेंट जैसे क्षेत्रों में सालाना सैलरी में 8% से ज्यादा की वृद्धि हो रही है।
इसका मतलब साफ है— जो पत्रकार अपनी स्किल्स को समय के साथ अपडेट करेंगे, उनके लिए करियर ग्रोथ और बेहतर कमाई दोनों के शानदार अवसर मौजूद हैं।
डिजिटल युग में पत्रकारिता सिर्फ खबर देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह टेक्नोलॉजी, डेटा और क्रिएटिविटी (Data and Creativity) का मिश्रण बन चुकी है। आने वाले समय में वही पत्रकार सफल होंगे जो नई तकनीकों को अपनाने के साथ खुद को लगातार अपडेट करते रहेंगे।
रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता