Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Digvijay Narayan alias Jay Choubey jeevan parichay : खलीलाबाद सीट पर बीजेपी के सामने है दोबारा कमल खिलाने की चुनौती

Digvijay Narayan alias Jay Choubey jeevan parichay : खलीलाबाद सीट पर बीजेपी के सामने है दोबारा कमल खिलाने की चुनौती

By संतोष सिंह 
Updated Date

Digvijay Narayan alias Jay Choubey jeevan parichay

Digvijay Narayan alias Jay Choubey jeevan parichay : यूपी ()के संत कबीर नगर जिले ( Sant Kabir Nagar district)  में निर्वाचन क्षेत्र – 313, खलीलाबाद विधानसभा सीट (Khalilabad Assembly Seat) पर बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्विजय नारायण चौबे (Digvijay Narayan Chaubey) 72061 वोट पाकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में सफल रहे हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के एम.ए चौधरी को चुनाव हराया था।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

शिक्षा और जीवन शैली

दिग्विजय नारायण चौबे का जन्म 15 अक्टूबर 1970 को यूपी के संत कबीर नगर जिले के भितहा गांव में पिता गोमती प्रसाद चतुर्वेदी के घर हुआ था। उन्होंने 1994 में पूनम चतुर्वेदी के साथ शादी की है। उनके दो बेटे सत्यम और शिवम और एक बेटी स्मृति है। वह ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कर्नाटक से कंप्यूटर विज्ञान की डिग्री में डिप्लोमा और बंगलौर से शिक्षा स्नातक की डिग्री अर्जित की है।

दिग्विजय नारायण जय चौबे ने बीएसपी से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ सियासी सफर की शुरुआत की थी। चौबे ने अपना राजनीति का सफर यूपी की 16वीं विधानसभा (2012) के चुनाव में शुरू किया था, उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने खलीलाबाद (विधानसभा क्षेत्र) से टिकट दिया। लेकिन वह मोहम्मद अयूब (पीस पार्टी ऑफ इंडिया) से हार गए और तीसरे स्थान पर रहे। दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे संत कबीर नगर जिले के साथ ही बस्ती जिले में भी कई इंटर और डिग्री कॉलेज के प्रबंधक हैं।

ये है पूरा सफरनामा

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नाम- दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे
निर्वाचन क्षेत्र – 313, खलीलाबाद विधानसभा सीट
जिला – संत कबीर नगर
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- गोमती प्रसाद चतुर्वेदी
जन्‍म तिथि- 15 अक्टूबर,1970
जन्‍म स्थान- भिटहा (संतकबीरनगर)
धर्म- हिन्दू
जाति- ब्राह्मण
शिक्षा- स्नातक, डिप्लोमा इन कम्प्यूटर सांइस
विवाह तिथि- 28 मई, 1996
पत्‍नी का नाम- पूनम चतुर्वेदी
सन्तान- दो पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय- कृषि
मुख्यावास- ग्राम-डुमरी, पोस्ट-भगता, जनपद-सन्तकबीर नगर

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

Advertisement