Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dimple Yadav Birthday Special: सादगी और सरल स्वभाव से लोगों के दिलों पर राज करती हैं सपा सांसद डिंपल यादव

Dimple Yadav Birthday Special: सादगी और सरल स्वभाव से लोगों के दिलों पर राज करती हैं सपा सांसद डिंपल यादव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Dimple Yadav Birthday Special:  समाजवादी पार्टी से मैनपुरी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav ) का आज जन्मदिन है। आज डिंपल 45 साल की हो जाएंगी। डिंपल न सिर्फ कुशल वक्ता हैं बल्कि अपनी सादगी और सरल स्वभाव से लोगो के दिलों में राज करती हैं। डिंपल महिलाओं के मुद्दों को लेकर बोलती नजर आती रहती हैं। वो कुशल वक्ता के साथ साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी हैं।

पढ़ें :- 'BJP वाले लोगों को तकलीफ पहुंचाने के लिए गर्मियों में मतदान कराते हैं,' वोट डालने के बाद बोले अखिलेश यादव

डिंपल का जन्म महाराष्ट्र के पुणे जिले में 15 जनवरी साल 1978 में हुआ था। उनके पिता रिटार्यड भारतीय सेना कर्नल आर एस रावत और माता का नाम चंपा रावत हैं। डिंपल की दो बहने हैं। एक बहन डिंपल से छोटी और एक बड़ी हैं। डिंपल यादव मूल रुप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।

डिंपल यादव (Dimple Yadav )  ने 2009 में फिरोजाबाद के लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा, लेकिन अभिनेता राज बब्बर के खिलाफ चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं डिंपल यादव साल 2012 में कन्नौज से उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी। इनका कार्यकाल साल 2014 तक रहा। 2014 से सांसद के तौर पर डिंपल यादव ने दूसरा कार्यकाल रहा जो 2019 तक रहा। 2022 से अब तक डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद बनी ये इनका तीसरा कार्यकाल है।

फिल्मी थी अखिलेश डिंपल की लव स्टोरी

डिंपल यादव (Dimple Yadav )  और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की लव स्टोरी (Akhilesh Yadav Love Story) किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। डिंपल यादव को पाने के लिए अखिलेश यादव को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। डिंपल यादव की मुलाकात जब अखिलेश यादव से हुई थी, उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 17 साल की थी, जबकि अखिलेश यादव 21 साल के थे। अखिलेश उन दिनों इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे जबकि डिंपल स्कूल में ही थी। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में मिले थे। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल यादव बोलीं- धर्म के नाम पर वोट चाहती है भाजपा, युवा, किसान, मजदूर परेशान

दोनों एक-दूसरे को लव लेटर भेजते थे

इसके बाद डिंपल यादव (Dimple Yadav )  और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  दोनों की बातचीत होती रही। इस दौरान अखिलेश यादव पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। विदेश जाने के बाद भी अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक दूसरे के संपर्क में रहे। क्योंकि उस वक्त मोबाइल का जमाना नहीं था, इसलिए दोनों अक्सर एक दूसरे से चिट्ठियों के जरिए बात किया करते थे। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदलती गई। अखिलेश भी ऑस्ट्रेलिया से डिंपल को कार्ड और लव लेटर भेजते थे।

मुलायम सिंह यादव और डिंपल के पिता शादी के थे खिलाफ

डिंपल यादव (Dimple Yadav)  और अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया। ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अखिलेश यादव पर शादी का दबाव बनने लगा, तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने अपनी दादी मूर्ति देवी को डिंपल यादव (Dimple Yadav)   के बारे में बताया। लेकिन दोनों की कहानी में उस वक्त ट्विस्ट तब आ गया जब उनके परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए। यही हाल डिंपल के पिता का भी था, वो भी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। अखिलेश और डिंपल (Akhilesh and Dimple) ने हार नहीं मानी और परिवार की नाराजगी के बाद भी दोनो अड़े रहे।

आखिरकार इस तरह शादी के लिए तैयार हुए मुलायम

पढ़ें :- डिंपल यादव, बोलीं- BJP सरकार ने देश को कर्ज में डुबोया, बेच रही रेलवे-एयरपोर्ट

आखिरकार मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और डिंपल (Dimple Yadav )  की शादी के लिए रजामंदी दे दी। उधर डिंपल के पिता भी इस शादी के लिए तैयार हो गए। 24 नवंबर 1999 को अखिलेश यादव और डिंपल सात जन्मों के बंधन शादी में बंध गए। डिंपल और अखिलेश के तीन बच्चे अदिति, अर्जुन और टीना हैं। इनमें अर्जुन और टीना जुड़वा हैं।

Advertisement