Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के घर पहुंच जिला बार अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शोक संवेदना प्रकट की, दी कानूनी जानकारी

सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के घर पहुंच जिला बार अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शोक संवेदना प्रकट की, दी कानूनी जानकारी

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर देहात। देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती, जबकि पांच लाख से ज्यादा लोग घायल हो जाते हैं। कानून की सही जानकारी न होने पर मात्र 10 प्रतिशत लोग ही मुआवजे के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हैं, जबकि 90 प्रतिशत लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

उक्त बातें मुलायम सिंह यादव एडवोकेट अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने विगत दिनों सड़क दुर्घटना में ग्राम दौलतपुर के चार लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर कही। उन्होंने कहा कि इसके कई कारण है जैसे अति गरीबी होना। जानकारी का अभाव रहना, कई कानूनी जटिलताओं में उलझनआदि शामिल है। इसके लिए जन जागरण चलाकर जनता को जागरूक करना होगा तभी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही लाभ मिल सकेगा ।

उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस बधाते हुए कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने में पूरी मदद करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता डी के सिंह, अरविंद सिंह यादव, राजेश सिंह सरस, महेंद्र सिंह यादव ,मनवीर सिंह पाल ,कुलदीप त्रिपाठी ,बदन सिंह, चौ सरनाम सिंह ,बंटे पाल, प्रधान रामचंद्र ,राघवेंद्र सिंह उर्फ जीतू ,धर्मवीर ,मुकेश कुमार, राम शंकर, अमरेश कुमार, रणजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement