लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सुनने में यहां तक आ रहा है कि जिलाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बन गए हैं। अभी अंबेडकरनगर से सुनने में आ रहा है। अभी हमारे कार्यकर्तााओं और प्रेस के लोगों ने बताया। प्रधान और कोटेदारों लोगों को खोज रहे हैं और उनको डरा धमका रहे हैं, जबकि अभी नामांकन नहीं हुआ है। क्या आईएएस एकेडमी में यही सिखाया जाता है? इन अधिकारियों की हम लोग तस्वीर लगाकर कहेंगे कि ये भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी बन गए हैं, अधिकारी नहीं हैं।
पढ़ें :- लखनऊ में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: शादी के नाम पर राजस्थान में बिकती थीं गरीब किशोरियां, ₹2.5 लाख से शुरू होती थी बोली
आज एक वीडियो वायरल हो रही है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में अगर दंगा कराने का काम किसी ने किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उनके विधायक अपनी ही पार्टी के नेताओं पर एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। कानून व्यवस्था जीरो हो गई है, बताइए पुलिस के साथ ही घटना हुई जा रही है।
"सुनने में यहां तक आ रहा है कि जिलाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बन गए हैं। क्या आईएएस एकेडमी में यही सिखाया जाता है? उत्तर प्रदेश में दंगा कराने का काम अगर किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/vKYQ7NcLgf
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 22, 2024
पढ़ें :- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद CJP का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
अखिलेश यादव ने कहा, यूपी पुलिस बहुत दबाव में है। अगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ये बात कह रहे हैं तो उनसे बेहतर कौन जानता होगा। भाजपाइयों ने पुलिस पर भी हथकड़ियां लगा दी हैं। जो अनकंस्टीट्यूशनल है, जहां हत्या हुई है, वह जांच का विषय बनता है। बताओ बिजनौर में पुलिस ने 18 साल के लड़के को मार मार के जान ले ली। पूरे उत्तर प्रदेश को इन्होंने कस्टोडियल डेथ में नंबर एक बना दिया है।
इसके साथ ही कहा, कुशवाहा, मौर्य, सैनी, शाक्य समाज के हमारे जिम्मेदार नेता लोग आए हुए हैं, मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। हमें उम्मीद है आने वाले समय में यह PDA की लड़ाई को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। बता दें कि, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर समेत 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है, जब