Diwali 2024 Vastu Tips : दिवाली की सजावट के दौरान घर में मुख्य द्वार पर तोरण भी लगाई जाती है। तोरण जिसे बंदनवार के नाम से भी जाना जाता है। बंदनवार फूल–पत्तों से बनाई गई झालर है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। शुभ कार्यों में सकारात्मकता बनी रहे इसके लिए सजावट की यह प्राचीन परंपरा है। बंदनवार को एक डोरी में गेंदे और आम के पत्तों को पिरोकर बनाया जाता है। शुभ अवासर अवसर पर दरवाजे पर फूल के साथ बांधा जाता है।
पढ़ें :- Budh Nakshtra Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव का शतभिषा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा
पान के पत्तों से तोरण
पान के पत्ते का तोरण लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पान के पत्ते को शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। पान के पत्ते देवी – देवताओं को प्रसन्न करते हैं। इसलिए दिवाली के दिन पान के पत्ते का तोरण लगाना शुभ होता है।
अशोक के पत्तों का तोरण
अशोक के पत्ते की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर टांगने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। घर के मुख्य द्वार पर इसका बंदनवार बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए दिवाली के दिन अशोक के पत्तों का तोरण जरूर बनाना चाहिए।