1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं : मोनालिसा

फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं : मोनालिसा

Monalisa Viral Girl Marriage : महाकुंभ (Mahakumbh) के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई गर्ल मोनालिसा (Mona Lisa) एक बार फिर चर्चाओं में है। मोनालिसा (Mona Lisa) ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान (Boyfriend Farman Khan) के साथ शादी कर ली। दोनों ने ये शादी केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर (Aramanur Sri Nainar Deva Temple) में की।

By santosh singh 
Updated Date

Monalisa Viral Girl Marriage : महाकुंभ (Mahakumbh) के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई गर्ल मोनालिसा (Mona Lisa) एक बार फिर चर्चाओं में है। मोनालिसा (Mona Lisa) ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान (Boyfriend Farman Khan) के साथ शादी कर ली। दोनों ने ये शादी केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर (Aramanur Sri Nainar Deva Temple) में की। उनकी शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पढ़ें :- CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रंका और सौरव दास रिहा, एक साल तक शांति बनाये रखने की शर्त

शादी के बाद क्या बोली मोनालिसा?

नीली-भूरी आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा (Mona Lisa)  ने शादी के बाद मीडिया को बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने किस धर्म की रीति-रिवाजों से शादी की है। मोनालिसा (Mona Lisa) ने केरल में कहा कि उन्होंने फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं है।

पुलिस से की सुरक्षा की मांग

दरअसल, शादी के बाद अपने पति के साथ मोनालिसा (Mona Lisa)  केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन (Thampanoor Police Station in Thiruvananthapuram, Kerala) पहुंची। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की मांग की। पुलिस पूछताछ के दौरान केरल में शादी करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे।

इस दौरान पुलिस ने मोनालिसा (Mona Lisa)  के कागजातों की भी जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मोनालिसा को फरमान के साथ जाने की अनुमति दी।

पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20

इंदौर की रहने वाली हैं मोनालिसा

मोनालिसा (Mona Lisa)  मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फारमान महाराष्ट्र से हैं। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और वहीं से उनका रिश्ता शुरू हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा (Mona Lisa)  के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। आरोप है कि उन्होंने मोनालिसा (Mona Lisa) पर परिवार के एक रिश्तेदार से जबरन शादी करने का दबाव भी बनाया। इसी दौरान मोनालिसा (Mona Lisa)  केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram Kerala) के पास पूवर में अपनी पहली मलयालम फिल्म नागम्मा (Malayalam Movie Nagamma) की शूटिंग कर रही थीं। बताया गया कि उनके पिता वहां पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...